TRE 2.0
- भारत के संविधान में निम्नलिखित में से किस भाषा को राजभाषा का दर्जा दिया गया है?
(A) हिन्दी
(B) संस्कृत
(C) अंग्रेजी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारतीय कैबिनेट में पहली महिला थीं—
(A) सरोजिनी नायडू
(B) राजकुमारी अमृत कौर
(C) इंदिरा गांधी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक थे—
(A) सी० राजगोपालाचारी
(B) सुभाष चन्द्र बोस
(C) चितरंजन दास
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राष्ट्र-निर्माण के आधारभूत दृष्टिकोण में क्या सम्मिलित नहीं है?
(A) नीति-निर्माण में क्षेत्रीय मुद्दों पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना
(B) विभिन्न संस्कृतियों की विशिष्टताओं को छोड़े बिना संयुक्त सामाजिक जीवन
(C) क्षेत्रीय आकांक्षाओं की राजनीतिक अभिव्यक्ति को राष्ट्र-विरोधी मानना
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - संविधान सभा ने संविधान को अंगीकार किया—
(A) 26 नवम्बर, 1949 को
(B) 26 जनवरी, 1950 को
(C) 15 अगस्त, 1950 को
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - इनमें से कौन संविधान सभा में उपाध्यक्ष थे?
(A) एच० सी० मुखर्जी
(B) के० एम० मुंशी
(C) चितरंजन दास
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राज्य के नीति निदेशक तत्त्व लिए गए हैं—
(A) कनाडा के संविधान से
(B) आयरलैंड के संविधान से
(C) ब्रिटिश संविधान से
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध राज्य चुनाव आयोग से है?
(A) 73वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(B) 67वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(C) 54वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत में चुनावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
(A) सार्वभौम वयस्क मताधिकार
(B) बहुदलीय व्यवस्था
(C) स्वतंत्र निर्वाचन आयोग
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - असत्य कथन की पहचान कीजिए।
(A) लोकसभा का प्रथम आम चुनाव वर्ष 1951 में आयोजित हुआ।
(B) स्वतंत्रता के बाद से ही भारत में चुनावों के लिए एक निर्वाचन क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों के नाम वाले मत-पत्रों का उपयोग हो रहा है।
(C) 1990 के दशक के अंत से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के द्वारा मत-पत्रों से मतदान की व्यवस्था के विस्थापन की शुरुआत हुई।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किसका सम्बन्ध ‘परमादेश’ से है?
(A) न्यायालय यह देखता है कि कोई पदाधिकारी अपना विधिक कर्तव्य पूरा नहीं कर रहा है और किसी व्यक्ति के अधिकार का अतिक्रमण कर रहा है।
(B) यदि न्यायालय को यह पता लगता है कि कोई व्यक्ति किसी पद-विशेष को धारण करने का अधिकारी न होते हुए भी उस पद को धारण किए हुए है, तो न्यायालय उस व्यक्ति को पदधारक होने से रोक सकता है।
(C) न्यायालय यह आदेश देता है कि गिरफ्तार व्यक्ति को उसके सामने उपस्थित किया जाए।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारतीय संविधान का अनुच्छेद 324(1) सम्बन्धित है—
(A) उपराष्ट्रपति से
(B) निर्वाचन आयोग से
(C) न्यायपालिका से
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - संघ सूची के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(A) संघ सूची में प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बैंकिंग जैसे राष्ट्रीय महत्त्व के विषय हैं।
(B) पूरे देश के लिए इन मामलों में एक तरह की नीतियों की आवश्यकता है। इसी कारण इन विषयों को संघ सूची में डाला गया है।
(C) संघ सूची में वर्णित विषयों के बारे में कानून बनाने का अधिकार केवल केन्द्र सरकार को है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - किस राज्य ने भारत में पहली गैर-काँग्रेसी राज्य सरकार को चुना?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) केरल
(C) बिहार
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - आधारभूत संरचना सिद्धान्त के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(A) यह एक भारतीय न्यायिक सिद्धान्त है।
(B) यह सिद्धान्त केशवानंद भारती केस में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर आधारित है।
(C) यह सिद्धान्त केवल संवैधानिक संशोधनों पर लागू होता है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत के नियोजित विकास मॉडल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा गलत कथन को पहचानिए।
(A) यह मॉडल विकास के USSR मॉडल से प्रेरित था।
(B) प्रथम पंचवर्षीय योजना के प्रारूप दस्तावेज को 1951 में जारी किया गया था।
(C) पी० सी० महालनोबिस प्रथम पंचवर्षीय योजना के वास्तुकार थे।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - संविधान के अनुसार, संघीय विधायी निकाय को कहा जाता है—
(A) केवल लोकसभा
(B) केवल राज्यसभा
(C) संसद
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से संसद के अंतर्गत कौन आता है?
(A) राष्ट्रपति
(B) राज्यसभा
(C) लोकसभा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - 1990 के पश्चात् भारतीय राजनीति युग के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(A) यह आर्थिक सुधारों पर आम सहमति का युग है।
(B) यह गठबंधन सरकारों का युग है।
(C) यह संघ के बाहर स्वायत्तता के लिए प्रांतीय आकांक्षाओं में वृद्धि का युग है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, अन्य पिछड़े वर्गों के कल्याण को बढ़ावा देना सरकार के लिए अनिवार्य है?
(A) अनुच्छेद 356
(B) अनुच्छेद 340
(C) अनुच्छेद 249
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान के संशोधन में सम्मिलित होता है?
(A) राष्ट्रपति
(B) संसद
(C) न्यायपालिका
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - क्या एक ही व्यक्ति को एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जा सकता है?
(A) हाँ
(B) नहीं
(C) अस्थायी तौर पर ही मात्र
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - समवर्ती सूची का उल्लेख है।
(A) पाँचवीं अनुसूची में
(B) आठवीं अनुसूची में
(C) सातवीं अनुसूची में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - सार्वभौम मताधिकार का अर्थ यह है कि मत देने का अधिकार नियंत्रित नहीं होता है।
(A) जाति या लिंग से
(B) आस्था से
(C) सम्पत्ति से
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?
(A) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(B) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
(C) राज्य निर्वाचन आयुक्त
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - अनुच्छेद 280 सम्बन्धित है।
(A) संघ लोक सेवा आयोग से
(B) बिहार लोक सेवा आयोग से
(C) वित्त आयोग से
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - मौलिक कर्तव्यों को किस समिति की सिफारिश पर संविधान में जोड़ा गया?
(A) स्वर्ण सिंह समिति
(B) शाह समिति
(C) जस्टिस वर्मा समिति
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - किस देश में ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ प्रणाली है?
(A) कनाड़ा
(B) भारत
(C) यूनाइटेड किंगडम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ताड़ी-विरोधी आन्दोलन की शुरुआत किस राज्य में हुई?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) केरल
(C) ओडिशा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ऐसे विधेयक, जिनमें स्पष्ट रूप से करारोपण या करों की समाप्ति से सम्बन्धित प्रावधान होते हैं, उन्हें किस श्रेणी में रखा जाता है?
(A) धन विधेयक
(B) वित्त विधेयक
(C) साधारण विधेयक
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किसका लोकतंत्र के विचार में विश्वास नहीं है?
(A) उदारवादी
(B) कट्टरपंथी
(C) समाजवादी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - लोकतंत्र के अंतर्विरोधों को इंगित करने के लिए किसने ‘द ऐप्पल कार्ट’ नामक नाटक लिखा?
(A) विलियम शेक्सपियर
(B) जॉर्ज बर्नार्ड शॉ
(C) मुल्क राज आनंद
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ‘द बर्डन ऑफ डेमोक्रेसी’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
(A) महेन्द्र प्रसाद सिंह
(B) प्रताप भानु मेहता
(C) पॉल ब्रास
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत के संविधान को किसने बनाया?
(A) ब्रिटिश संसद
(B) गवर्नर जनरल की परिषद्
(C) भारत की संविधान सभा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किस देश ने एकदम आरम्भ से ही अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार लागू किया था?
(A) ब्रिटेन
(B) फ्रांस
(C) भारत
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से किस देश में एक बहुमतवादी लोकतांत्रिक राजव्यवस्था का होना माना जाता है?
(A) श्रीलंका
(B) ब्रिटेन
(C) दक्षिण कोरिया
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में सरकार का सबसे निचला स्तर है?
(A) छावनी बोर्ड
(B) पंचायत
(C) नगर निगम
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - एक लोकतांत्रिक राज व्यवस्था में सत्ता संघर्ष का सबसे सुंदर प्रकार निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(A) चुनाव
(B) विद्रोह
(C) जन आन्दोलन
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - इनमें से किसे भारत में लोकतंत्र को गहरा करने का श्रेय दिया जाता है?
(A) जवाहरलाल नेहरू
(B) महात्मा गाँधी
(C) चारू मजूमदार
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - इनमें से किस सिद्धान्तकार ने ‘लोकतंत्र’ शब्द को ‘बहुतंत्र’ शब्द से स्थानापन्न करना चाहा?
(A) हेरोल्ड लास्की
(B) जॉर्ज सबाइन
(C) रॉबर्ट डहल
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
TRE 3.0
- निम्न में से स्वतंत्र भारत में कौन-से राज्य भाषाई आधार पर निर्मित किये गये थे?
(A) तमिलनाडु एवं कर्नाटक
(B) महाराष्ट्र एवं गुजरात
(C) आंध्रप्रदेश एवं हरियाणा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत के संविधान की प्रस्तावना को निम्न में से किसके द्वारा ‘राजनीतिक कुंडली’ बतलाया गया है?
(A) के. टी. शाह द्वारा
(B) के. एम. मुंशी द्वारा
(C) जे. वी. कृपलानी द्वारा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत में प्रत्येक नागरिक के मूल कर्तव्य, हमारे संविधान में, निम्न में से किस संवैधानिक संशोधन द्वारा जोड़े गये थे?
(A) चवालीसवें संशोधन द्वारा
(B) बयालीसवें संशोधन द्वारा
(C) चौबीसवें संशोधन द्वारा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - अपने देश में सामाजिक विभाजन की राजनीति का निम्न में से कौन-सा प्रमुख कारक है?
(A) राजनेताओं का किसी समुदाय की माँगों को उठाने के प्रति दृष्टिकोण
(B) सरकार की विभिन्न समूहों की माँगों के प्रति प्रतिक्रिया
(C) भारत में लोगों का अपनी पहचान हेतु दृष्टिकोण
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारतीय राष्ट्रवाद निम्न में से किस तत्व को अपने में मुख्यतः समाहित रखता है?
(A) देश के लोगों में स्वयं के लिये शासन करने की इच्छा को
(B) राष्ट्रीय पहचान की भावना को
(C) गर्व एवं एकता की भावना को
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से किसने भारत के संविधान को ‘वकीलों का स्वर्ग’ बतलाया है?
(A) के. वी. राव ने
(B) बी. शिवा राव ने
(C) आइवर जैनिंग्स ने
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राज्यों में निर्वाचनों की आवश्यकता के सन्दर्भ में, निम्न में से कौन-सा/से कथन सही है?
(A) निर्वाचन, शासक दल के विरुद्ध मतदान करने का असंतुष्ट लोगों को अवसर प्रदान करते हैं।
(B) निर्वाचन, राज्य में बहुत से आर्थिक सुधारों का नेतृत्व कर सकते हैं।
(C) निर्वाचन, शासन की नीतियों में परिवर्तनों को नेतृत्व प्रदान कर सकते हैं।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित विवाद भारत वर्ष के अन्तर्गत, निम्न में से किसके द्वारा निर्णित किये जाते हैं?
(A) सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा
(B) संसद के द्वारा
(C) लोकसभा के द्वारा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत की संविधान निर्मात्री सभा की ‘प्रान्तीय संविधान समिति’ का अध्यक्ष कौन था?
(A) सरदार वल्लभभाई पटेल
(B) राजेन्द्र प्रसाद
(C) के. एम. मुंशी
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, भारत में निम्न में से किस वर्ष स्थापित किया गया था?
(A) 2003 में
(B) 1993 में
(C) 1992 में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ‘एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य’ के सिद्धान्त का 2010 के दशक में, निम्न में से किस देश द्वारा अनुकरण नहीं किया गया था?
(A) फिजी ने
(B) इस्टोनिया ने
(C) ईरान ने
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - सूचना का अधिकार भारत में है।
(A) मूल अधिकार
(B) कानूनी अधिकार
(C) सामाजिक अधिकार
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत में सामान्य निर्वाचन में एक प्रत्याशी हेतु शैक्षणिक योग्यताओं के अभाव के सन्दर्भ में, निम्न में से कौन-सा/से कथन सही है?
(A) विधायिका के सदस्य हेतु शैक्षणिक योग्यताओं का निर्धारण, मतदाताओं के बहुमत को चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित कर सकता है।
(B) विधायिका के सदस्य हेतु उपयुक्त योग्यताएँ लोगों की समस्याओं एवं हितों को समझना है, जिसे प्रत्येक पाँच वर्ष बाद मतदाताओं द्वारा परीक्षित किया जाता है।
(C) शैक्षणिक योग्यताएँ सभी प्रकार की सेवाओं के लिये उपयुक्त नहीं हैं।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - डॉ. बी. आर. अम्बेडकर निम्न में से किस तिथि को ‘प्रारूप समिति’ के अध्यक्ष नियुक्त किये गये थे?
(A) 26 नवम्बर, 1949 को
(B) 14 सितम्बर, 1949 को
(C) 29 अगस्त, 1947 को
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से कौन-सी व्यवस्था ‘प्रत्येक व्यक्ति को अपना स्वयं का उत्पीड़क होने का अधिकार’ प्रदान करती है?
(A) लोकतंत्र
(B) अभिजाततंत्र
(C) राजतंत्र
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राज्यसभा में सीटों के आवंटन हेतु प्रावधान, भारत के संविधान की किस अनुसूची में सन्निहित है?
(A) छठी अनुसूची में
(B) चतुर्थ अनुसूची में
(C) दूसरी अनुसूची में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - स्वतंत्रता के समय, निम्न में से किसने रियासतों को भारत में शामिल होने हेतु मनाने का कार्य किया था?
(A) जवाहरलाल नेहरू ने
(B) सरदार वल्लभभाई पटेल ने
(C) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में रूसी क्रान्ति का किसको प्रभाव कहा जा सकता है?
(A) आर. एस. अवस्थी द्वारा 1920-21 में ‘रेड रिवोल्यूशन’ पुस्तक का प्रकाशन
(B) जवाहरलाल नेहरू एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर की रूस की यात्रा
(C) 1920 के दशक के मध्य भारत में साम्यवादी दल का गठन होना
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत के संविधान में वाक्यांश ‘राज्यों का संघ’ निम्न में से किसे स्पष्ट करता है?
(A) भारत में कनाडायी नमूने की ‘यूनियन’ को वरीयता दी गयी है।
(B) कोई भी घटक इकाई संघ से विच्छेद करने की स्वतंत्रता नहीं रखती है।
(C) हमारा संघ घटक इकाइयों के किसी आपसी समझौते का परिणाम नहीं है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से, 1928 में मोतीलाल नेहरू तथा अन्य द्वारा एवं 1931 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन द्वारा प्रारूपित भारत के संविधान की कौन-सी सामान्य विशेषता थी?
(A) अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण
(B) स्वतंत्रता और समानता का अधिकार
(C) सार्वभौम वयस्क मताधिकार
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में लोकतंत्र की मुख्य चुनौती कौन-सी है?
(A) देश में लोगों की सहभागिता एवं नियंत्रण में सहायक संस्थाओं को सशक्त करना
(B) राजनीतिक व्यवस्था में महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों का उचित समावेश सुनिश्चित करना
(C) स्थानीय शासन के लिये और अधिक शक्ति सुनिश्चित करना
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से लोकसभा का कोरम कौन-सा है?
(A) यह सदन की कुल संख्या का 1/15 है।
(B) यह सदन की कुल संख्या का 1/10 है।
(C) यह सदन की कुल संख्या का 1/5 है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ‘धन विधेयक राज्यसभा में भारत के अन्तर्गत पुनः स्थापित नहीं किया जा सकता है’; यह प्रावधान भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में पाया जाता है?
(A) अनुच्छेद 111 में
(B) अनुच्छेद 110 में
(C) अनुच्छेद 109 में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से किस काल के अन्तर्गत मुख्यतः भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान नवीन प्रकार की राजनीतिक चेतना की वृद्धि हुई थी?
(A) 20वीं शताब्दी के प्रथम अर्धकाल के दौरान
(B) 19वीं शताब्दी के द्वितीय अर्धकाल के दौरान
(C) 19वीं शताब्दी के प्रथम अर्धकाल के दौरान
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से कौन-सा कथन भारत में समानता के अधिकार के बारे में सही है?
(A) यह अधिकार अवैधता को शाश्वत करने के लिये प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है।
(B) यह अधिकार नकारात्मक समानता की परिकल्पना नहीं करता है।
(C) समान को समान माना जाना चाहिए।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - समान पारिश्रमिक अधिनियम भारत में निम्न में से किस वर्ष अस्तित्व में आया था?
(A) 1982 में
(B) 1976 में
(C) 1970 में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से ब्रिटिश भारत में वनोन्मूलन का प्रमुख कारण कौन-सा था?
(A) शाही जलसेना हेतु इमारती लकड़ी की आपूर्ति करना।
(B) रेलमार्ग एवं इसके संजाल के प्रसार हेतु स्लीपरों की बढ़ती हुई आवश्यकता को पूरा करना।
(C) उन्नति के चिन्ह के रूप में जुताई हेतु भूमि सुधार करना।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालयों के बारे में कौन-सा कथन सही है?
(A) ये न्यायालय किसी भी विधायन या कार्यपालिका के कार्य की संवैधानिक वैधता का निर्धारण कर सकते हैं।
(B) इन न्यायालयों को संविधान की व्याख्या करने की शक्ति प्राप्त है।
(C) उनके न्यायाधीशों को केवल संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव द्वारा ही हटाया जा सकता है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में मंडल आयोग के गठन के समय देश में कौन प्रधानमंत्री था?
(A) चौधरी चरण सिंह
(B) वी. पी. सिंह
(C) मोरारजी देसाई
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में धर्मनिरपेक्षता की कौन-सी मौलिक विशेषता है?
(A) यह प्रगतिशील धर्मनिरपेक्षता है।
(B) यह गत्यात्मक धर्मनिरपेक्षता है।
(C) यह प्रवृद्ध धर्मनिरपेक्षता है।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से किसने परिभाषित किया था कि लोकतंत्र ‘एक ऐसा शासन होता है जिसमें प्रत्येक का एक भाग होता है’?
(A) गार्नर ने
(B) शीले ने
(C) हर्नशा ने
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से जनवरी 2019 तक, लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिये कितनी सीटें आरक्षित थीं?
(A) 92 सीटें अनुसूचित जातियों तथा 51 सीटें अनुसूचित जनजातियों हेतु।
(B) 80 सीटें अनुसूचित जातियों तथा 40 सीटें अनुसूचित जनजातियों हेतु।
(C) 84 सीटें अनुसूचित जातियों तथा 47 सीटें अनुसूचित जनजातियों हेतु।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत की संविधान निर्मात्री सभा की ‘सलाहकार समिति’ निम्न में से किन कार्यों के लिये स्थापित की गयी थी?
(A) भाषाई मामलों के लिये
(B) मूल मामलों के लिये
(C) प्रक्रियात्मक मामलों के लिये
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत में संविधान निर्मात्री सभा के लिये निर्वाचन हुए थे।
(A) अक्टूबर, 1946 में
(B) जुलाई, 1946 में
(C) अप्रैल, 1946 में
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - निम्न में से भारत में लोकतंत्र की सफलता हेतु कौन-सा प्रमुख कारक है?
(A) 73वें तथा 74वें संवैधानिक संशोधनों द्वारा स्थानीय स्वशासन का सशक्तीकरण।
(B) संविधान द्वारा प्रदत्त स्तर तथा अवसर की समानताएँ।
(C) लिखित संविधान तथा देश के सभी नागरिकों हेतु नागरिक स्वतंत्रताएँ।
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत के राजनीतिक दलों की सूची-I को उनके स्थापना वर्ष की सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये।
सूची-I (राजनीतिक दल)
- अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
- बहुजन समाज पार्टी
- भारतीय जनता पार्टी
- भारत का मार्क्सवादी साम्यवादी दल (सी.पी.आई.एम.)
सूची-II (स्थापना वर्ष)
- 1984
- 1980
- 1964
- 1998
कूट:
(A) a-4, b-3, c-2, d-1
(B) a-1, b-2, c-3, d-4
(C) a-4, b-1, c-2, d-3
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
- निम्न में से किसने टिप्पणी की थी कि ‘लोकतंत्र चेतन और उपचेतन मन की एकता है’?
(A) गैटिल ने
(B) हर्नशा ने
(C) हॉकिंग ने
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - ‘न्याय युद्ध’ के रूप में ज्ञात आन्दोलन का हरियाणा में निम्न में से किस नेता द्वारा नेतृत्व किया गया था?
(A) भजन लाल द्वारा
(B) देवी लाल द्वारा
(C) बंसी लाल द्वारा
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - राजा राममोहन राय निम्न में से किस क्रान्ति की विरासतों से मुख्यतः बहुत प्रभावित थे और उन्होंने राष्ट्र-राज्य के निर्माण हेतु कार्य करना शुरू कर दिया था?
(A) फ्रांसीसी क्रान्ति की विरासतों से
(B) रूसी क्रान्ति की विरासतों से
(C) अमेरिकी क्रान्ति की विरासतों से
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं - भारत की संविधान निर्मात्री सभा ने निम्न में से मुख्यतः किन मामलों पर समितियों की सहायता से कार्य करना पसंद किया था?
(A) सामुदायिक मामलों पर
(B) मौलिक मामलों पर
(C) प्रक्रियात्मक मामलों पर
(D) उपर्युक्त में से एक से अधिक
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं